झांसी, सितम्बर 24 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। ..आधी रात वक्त, ..शंख ध्वनि, ..बजते ढोल-ताशे, ..घरों के दरवाजे पर पूजा की थाली लिए बेकरार नजरें और आकर्षण विमान में सवार साक्षात दर्शन देते गूदर बादशाह (रामराजा) सरकार। मऊरानीपुर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भक्त भगवान के मिलन के नाम रही। भगवान गूदर बादशाह की शाही सवारी निकाली गई। उनके अगुवाई में करीब 70 अराध्य देवों ने गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में पवित्र पावन सुखनई नदी के तीर जलविहार किया। पूरी रात भगवान ने घर-घर दर्शन किए। वहीं भगवान साक्षात पाकर भक्त धन्य हो गए। रात भर सुखनई का मुहाना खिल उठा। द्वारे-द्वारे साक्षात् भगवान को देख कोई कोई आरती उतारता दिखा तो कोई प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें पूर्ण होने की कामना करता। सड़क, गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे, मकानों की छतों पर भक्त भगवान के दर...