झांसी, अक्टूबर 4 -- Jhansi News: झांसी। सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन भी पूरी सख्ती के मूड में है। इसके बाद भी सड़कों की दुर्दशा करने वाले इसकी पूरी तरह से अनदेखी कर रहे है। आपके अपने हिन्दुस्तान को एक ऐसी ही तस्वीर मिली। जिसमें सड़क के बीचों बीच बड़े बड़े गड्ढे है। इन गड्ढों में बताया गया कि अधिकांश पानी ही भरा रहता है। जबकि सड़क को बने 36 माह भी नहीं हुए। आम जन के लिए सबसे अधिक सुविधा की बात आती है तो उसे जल बिजली सड़क आदि की याद आती है। इन्हीं आम सुविधाओं को देखते हुए कुछ पड़ताल की गई। इसमें देखा गया कि झांसी मुख्यालय से महज 70 किमी की दूरी पर है। मऊरानीपुर तहसील में टीकमगढ़ मार्ग से सपरार बांध् की ओर जाने वाले रास्ते की दुर्दशा है। इस सड़क पर कई गड्ढे है। ग्रामीण बताते है कि इस सड़क का निर्माण तीन साल के भीतर ही बताया गया है। स...