झांसी, जुलाई 20 -- Jhansi News: झांसी। खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ललितपुर में 13 से 14 जुलाई तक अंतरजनपदीय बैंडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। जिसमें झांसी पुलिस ने कमाल कर दिया। पुलिस कर्मियों ने 26 मेडल जीते। इसके अलावा विजेता चैंपिशन शील्ड भी अपने नाम की। अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में झांसी पुलिस के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस, सटीक रणनीति और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 10 रजत मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही टेबल टेनिस स्पर्धा में टीम ने ओवरऑल विजेता चैंपियन ट्रॉफी, शील्ड पर कब्जा कर जनपद को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के के उत्कृष्ट कार्य पर झांसी के बैडमिंटन टीम लीडर द्वारा सभी विजेता पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के मनोबल व उत्साहवर्धन के लिए 20,000 के नकद पुरस्कार (प्...