Jhansi News: बैंक के सर्वर रूम से धुंआ उठने पर मचा हड़कम्प
झांसी, अगस्त 26 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया जब नगर के सर्राफा बाजार में स्थित इंडियन बैंक के सर्वर रूम में अचानक आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगो मे हड़कम्प मच गया।। तत्काल सूचना मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस व तहसील प्रसाशन व फायर ब्रिगेड को दी।। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ एसडीएम मनोज कुमार भारती व कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी पहुंचे। जहां समय रहते आग पर काबू पाया गया। एसडीम मनोज कुमार ने बताया कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट से मामूली आग लगी थी। वहां रखे गत्तों की वजह से धुआं उठने लगा था उसे पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है ना ही कोई रिकॉर्ड को हानि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.