Jhansi News: बेकाबू बाइक ने अधेड़ महिला को उड़ाया, मौत
झांसी, अगस्त 30 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर)। बरुआसागर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव फुटेरा में सड़क पार रही अधेड़ महिला किसान को बाइक ने उड़ा दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की वजह रफ्तार बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हादसे का विवरण गांव फुटेरा की रहने वाली 55 वर्षीय रामा देवी पत्नी स्व. कमल कुशवाहा खेती-किसानी करती थी। रविवार को वह पैदल खेत जा रही थी। जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंची और उसे पार करने लगी तो विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही बाइक उसे टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रामदेवी गिरकर बाइक की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां बाइक सवार युवक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.