Jhansi News: बेकाबू कार 10 फीट गहरी खाई में गिरकर पलटी
झांसी, सितम्बर 6 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। रविवार को गांव सिजारा के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार 10 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। जिसमें कार में फंसकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर निवासी अरबाज अपने एक साथी के साथ रविवार को टोडीफतेहपुर में किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव सिजारा के पास पहुंचे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। कार लहराते हुए सड़क किनारे गिरकर करीब 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर गांव लोकेंद्र पटेल, संदीप पटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.