झांसी, सितम्बर 2 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में आधी रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी पेड़ से टकराकर मकान की दीवार में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पेड़ जड़ से उखाड़ गया l वहीं इसकी चपेट में आने से घर के अंदर गई गैस पाइपलाइन टूट गई। जिससे प्रेशर से गैस के हिसाब से वहां हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जांच की। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मंगलवार की आधी रात के वक्त आवास विकास कॉलोनी में लोग अपने घरों में सो रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार का चालक से संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार अधिक थी जिससे कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखाड़ कर दूर गया। इसके बाद कर घर के अंदर गई गैस पाइपलाइन से टक...