Jhansi News: बूंदाबांदी से काली पड़ी मूंगफली की फसल
झांसी, नवम्बर 2 -- Jhansi News: मऊरानीपुर। मौसम में आए बदलाव और बूंदाबांदी ने खेतों में उखड़कर सूखने के लिए पड़ी मूंगफली की फसल को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार, शनिवार को अचानक हुई बूंदाबांदी से खेतों में उखड़ी पड़ी फसल भीग गई। ऐसे में किसान फसल को जल्द सुखाने के लिए उसे बार बार उलट पलट रहे है। खिलारा ,भण्डरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, पुरवा, घाटकोटरा आदि क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इसके पहले जलभराव से मूंगफली की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। अब फिर से बूंदाबांदी के कारण शेष बची मूंगफली की फसल काली पड़ने लगी है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.