झांसी, सितम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । सितंबर के पहले सप्ताह के आखिरी दिन बादल भर शहर को घेरे रहे। हवाएं रास आई। पार, बूंदाबांदी नहीं हुई। मौसम की उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। रविवार की देर रात छुटपुट बूंदें पड़ीं। उम्मीद थी कि सोमवार झमाझम बारिश होगी। पर, इससे इतर मौसम खुला रहा। सुबह 6.02 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त घने बादल शहर को घेरे रहे। कुछ देर बाद आकाश साफ हो गया। 10.30 बजे धूप के तेवर इतने सख्त हुए। लेकिन कुछ देर बाद फिर बदली छा गई। दोपहर 12.30 बजे सूरज की तपिश से लोग बेकल हो उठे। इसके बाद मौसम में नरमी आई। 1.30 बजे से घने बादलों ने शहर घेर लिया। बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में आए। लेकिन, बारिश नहीं हुई। वहीं देर शाम तक...