Jhansi News: बूंदाबांदी के बाद मौसम की तल्खी ने बढ़ाई उमस
झांसी, सितम्बर 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। सितंबर में खुशनुमा रहने वाला मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को मामूली बूंदाबांदी के बाद खुले आकाश ने उमस बढ़ा दी। अधिकतम पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम ताप 25 डिग्री रहा। जिससे दिन बेचैनी में कटा। हालांकि शाम को बादलों ने शहर घेरा। पर, बादल उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। गुजरे, दो दिनों से अधिकतम पारा 34 डिग्री के ऊपर रहा। इन दिनों में न तो बिखरे-बिखरे बादल मिले और न ही मेघ पसीसे। हवाएं भी कहीं से रास नहीं आई। शनिवार सुबह 6.00 बजे सूर्योदय हुआ। जैसे-जैसे वक्त बढ़ा सूरज की तपिश बढ़ती गई। 09.30 बजते ही धूप पूरे रौ में दिखी। जरूरी काम से निकले शहरी हाथ बंद दस्ताने, मगछा, टोपी, छाते की ओट में नजर आए। दोपहर 12.30 बजे के बाद सूरज ने छांव तलाशने पर विवश कर दिया। दोपहर 1.30 बजे अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.