झांसी, सितम्बर 12 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता । चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर रेलवे मार्ग पर गांव नांसिया के पास बीमार पत्नी को देखने जा रहा 35 वर्षीय युवक ट्रेन से गिरकर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं फाटक से करीब 500 मीटर दूर उसका शव टुकड़ों में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन के कोच थाने के गांव बसोव के रहने वाले 35 वर्षीय गोटीराम का बेटा नीरज उर्फ नीतू की पत्नी बीमार है। उसका दतिया मध्य प्रदेश में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम वह उसके पास से ट्रेन से घर वापस किसी काम से आ रहा था। जैसे ही ट्रेन नांसिया फाटक से करीब 500 मीटर दूर पहंुची, तभी अचानक झटका लगा। जिससे गेट के पास खड़ा नीरज संभल नहीं सका और नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के चीथड़...