Jhansi News: बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी/ चिरगांव, संवाददाता। थाना चिरगांव क्षेत्र के मोहल्ला टोरियापुरा में सोमवार को बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया । वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।टोरिया पुरा निवासी 36 वर्षीय पूजा पत्नी महेश कुशवाहा अक्सर बीमार रहती थी। उसका कई जगह इलाज कराया गया लेकिन फायदा नहीं हुआ। सोमवार सुबह परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। तभी पूजा कमरे में गई घर की बाउंड्री से निकले तार के सहारे रस्सी से फंदा बनाया और झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसका शव फंदे पर झूलता देखा तो चीख पड़े। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलिराज शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.