झांसी, जुलाई 11 -- Jhansi News: झांसी। टहरौली तहसील क्षेत्र में मूंगफली का ऊंचे दाम पर खरीदकर बोया गया बीज अंकुरित नहीं हुआ। जिससे किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने दुकानदार पर नकली बीज देने का आरोप लगाया है। बताया, दुकानदार ने पैसा लौटाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन, बाद में दुकान बंद कर फरार हो गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। गांव बघैरा निवासी किसानों ने बताया कि एक बीज विक्रेता ने ऊंचे दामों पर मूंगफली का बीज बेचा था। किसानों ने समय पर बुवाई की, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी खेतों में बीज का अंकुरण नहीं हुआ, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जब किसान शिकायत लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो उसने जल्द पैसे वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन अगले ही दिन दुकान बंद कर फरार हो गया। इसके बाद बघैरा, भटपुरा, रामपुरा, रामनगर समेत कई ग...