Jhansi News: बिना बताए 17 वर्षीय घर से निकला किशोर लापता
झांसी, अक्टूबर 31 -- Jhansi News: झांसी। सूजे खां खिड़की बाहर रहने वाला किशोर घर से बिना बताए चला गया। पिता ने बेटे की खोजबीन के लिए पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजे खां खिड़की बाहर रहने वाले रामगोपाल राजपूत का 17वर्षीय बेटा विकास राजपूत 30 अक्टूबर को बिना किसी को बताए शाम छह बजे घर से चला गया। देर रात बेटे के न आने उसकी खोजबीन की। नाते-रिश्तेदारों से भी जानकारी लेने पर जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने रामगोपाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर विकास की खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.