झांसी, अगस्त 18 -- Jhansi News: झांसी/गुरसरांय। गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मरीजों का शोषण हो रहा है। यह आरोप बीमार और तीमारदार ने लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सुविधाएं देने के बजाए दवाए एक निजी मेडिकल स्टोर से मंगवाई जा रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर भेजा जा रहा है। इससे गरीब वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। गुरसरांय के रहने वाले शहीद खान, उर्मिला देवी, अजय कुमार, मालती अहिरवार सहित अन्य ने आरोप लगाया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य इलाज के लिए गए थे। यहां मौजूद एक डॉक्टर कथित रूप से पर्चे पर निजी मेडिकल स्टोर का नाम लिखते हैं या मरीजों को मौखिक रूप से उसके बारे में बता देते हैं। केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन है। इसके बाद भी जांच के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भेजा जाता है। एक महिला डॉक्टर द्वारा लिखी कु...