Jhansi News: बार काउंसिल ने शासन तक पहुंचाई शिकायत
झांसी, नवम्बर 2 -- Jhansi News: टहरौली। झांसी में गुजरे दिनों पुलिस और वकीलों के बीच हुई नोंक-झोंक फिर दर्ज किए गए मामले से टहरौली के अधिवक्ता भी आक्रोशित हैं। बार काउंसिल ने शासन तक शिकायत पहुंचाई है। टहरौली के अधिवक्ता रीतेश मिश्रा राघवेन्द्र ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर यूपी बार कॉउन्सिल उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद यूपी बार कॉउन्सिल के सचिव ने एफआईआर निरस्त कराने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.