Jhansi News: बारिश से धंसी तो कहीं सड़कों की उड़ गई धज्जियां
झांसी, अगस्त 31 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। गुजरे दिनों हुई तीन दिनी लगातार बारिश गहरे निशान छोड़ गई। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सड़कों की धज्जियां उड़ गई हैं। कहीं गिट्टी-मिट्टी बह गई तो कहीं डामर का नामो-निशान तक नहीं बचा। हालात यह है कि सड़कों पर चलना मोहाल हो रहा है। पंचमपुरा-चुरारा मार्ग पर भी पानी की तेज धार से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढे हो जाने से तिपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से सड़क की गिट्टी बह गई। इसके चलते मार्ग की सतह उखड़ गई और गहरा गड्ढा बन गया है। कुड़ार पुल के पहले क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन निकालना चालकों के लिए चुनौती बना हुआ है। रात के समय गड्ढा दिखाई न देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.