Jhansi News: बारिश से ईंटों की अटारी गिरी, घरेलू सामान नष्ट
झांसी, अगस्त 7 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। ग्राम पंचायत घाटकोटरा में बारिश के चलते ईंटों से बनी दो मंजिला अटारी भरभराकर गिर गई। जिसमें दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम पंचायत घाटकोटरा निवासी आनंद सिंह परिहार ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश के बाद ईटो से बनी खपरैल अटारी कमजोर हो गई थी। गुरुवार अचानक अटारी ढह गई, जिससे घर में रखा अनाज, बिस्तर एवं अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने में सहयोग किया। पीड़ित ने राजस्व विभाग को सूचना देकर नुकसान का सर्वे कराए जाने तथा दैवीय आपदा मद से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से दिव्यांग का घर धराशायी, सहयोग की अपील उनका कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.