Jhansi News: बादलों के झटकों ने उम्मीदों पर फेरा 'पानी'
झांसी, जुलाई 10 -- Jhansi News: झांसी। ..सुबह से झटके देते बादल, ..दिन का पारा 35 डिग्री, ..तीखी उमस और पसीना-पसीना शहर। दो दिनी खुश-मिजाजी के बाद शुक्रवार का दिन झांसीवालों का मुश्किलों में कटा। दिन भर बादल ललचाते रहे। शहरियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मामूली बूंदाबांदी के बाद उसम से बंदे पसीना-पसीना हो गए। हालांकि शाम राहत की हवा चली। बादलों ने डेरा डाला। मामूली बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को मौसम सुबह से गुमसुम रहा। कई बार बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में आए। पर, बूंद नहीं टपकी। एक पहर तक कई मर्तबा धूप-मेघों की दस्तक ने फिजा में उमस बढ़ा दी। दोपहर 1.30 बजे इतनी तीखी धूप की थी कि लोग छांव तलाशते नजर आए। हर कोई पसीने से तर नजर आया। कुछ देर में घने बादल छा गए। 3.30 बजे फिर धूप निकल आई। शाम 5.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। बिरखे-बिखरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.