झांसी, सितम्बर 14 -- Jhansi News: झांसी। दो दिनों से छका रहा मौसम का मिजा भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी और बेढब हो गया। पल में बादल, धूप ने उमस बढ़ा दी। सोमवार इक्का-दुक्का बूंदाबांदी के बाद खुला मौसम बंदों की परेशानी बढ़ाने लगा। भरी दुपहरी न बंदों को घरों में चैन मिला और न ही बाहर। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम ताप 32 तो न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की रात छुटपुट बूंदाबांदी हुई। उम्मीद थी कि मौसम खुश्क रहेगा। पर, ऐसा नहीं हुआ। सोमवार तड़के बादल शहर को घेरे रहे। मामूली बूंदें पड़ीं। 6.01 बजे सूर्योदय हुआ। लेकिन, सूरज नदारद रहा। 8.30 बजे से छुटपुट बूंदें पड़ी। इसके बाद सूरज बादलों से निकला। फिर लगातार मौसम तल्ख होता गया। 11.30 बजे फिर बादलों ने रंग बदला। दोपहर 12.30 बजते ही चटक धूप, बादल से बढ़ी उमस ने झांसीवालों को परेशान कर दिया। इसके बा...