झांसी, अगस्त 1 -- Jhansi News: झांसी। गुजरे कई दिनों से मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार सावन शुरू होते ही गुलजार होने लगें है। श्रृंगार, फल-फूल, पूजन, चूड़ी कंगन की खरीदारी बढ़ी है। इसके अलावा कपड़ा, साड़ी, शूट्स के प्रतिष्ठानों पर पर ग्राहकों का इंतजार है। दुकानदारों की मानें तो अभी उम्मीद के अनुरूप बाजार नहीं है। हरितालक तीज, सावन तीन सहित अन्य पर्वों तक इसके बढ़ने के आसार हैं। नगर के सीपरी, सदर बाजार, बड़ाबाजार, मानिक चौक, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, गंज, सुभाष गंज, तिलयानी बजरिया, मजदूर वाली गली, मिठाई वाली गली, पसरठ, चूड़ी वाली गली, थोक कपड़ा, बर्तन अन्य मोहल्ले नंदनपुरा, खातीबाबा, नगरा, नैनागढ़, महावीरनपुरा, खैरा, गणेश बाजार, उन्नावगेट, पठौरिया सहित अन्य जगह लगने वाले बाजारों में और दिनों की तुलना मेंं ग्राहकी बढ़ी है। सीपरी बाजार के सुनील मलहोत...