Jhansi News: बाइक समेत उफनाते नाले में गिरा डिलेवरी बॉय
झांसी, अगस्त 22 -- Jhansi News: झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी घटना होते-होते टल गई। मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बारिश के बाद उफनाए नाले की जाली न होने से डिलेवरी बॉय बाइक समेत गिरकर पनी में डूब गया। आनन-फानन में लोगों ने रेस्क्यू कर उसे बचाया। फिर बाइक पानी से बाहर निकाली। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बारिश के बाद नाला उफान पर है। शनिवार को एक डिलेवरी बॉय वहां से निकल रहा था। उसने सड़क समझकर नाला पार करने की कोशिश की। लेकिन, उस पर जाली न होने से युवक बाइक समेत नाले के पानी में गिर गया। उसकी बाइक पानी में डूब गई। यह देख आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। उन्होंने बरसते पानी में सबसे पहले कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.