झांसी, जुलाई 30 -- Jhansi News: झांसी। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में सावन के पहले दिन भीषण हादसा हुआ। फतेहपुर मोहल्ले के आगे दो बाइकों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में शिव मंदिर दर्शन-पूजन को जा रहे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मोहल्ला नजरगंज निवासी रितेश लोधी गुरुवार को सावन के पहले अपने साथी विशाल सूर्यवंशी के साथ लठवारा स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर फतेहपुर मोहल्ले के आगे नगर पंचायत बोर्ड के पास पहुंचे। तभी सामने से आ अंकित अहिरवार आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकें क्...