झांसी, जुलाई 14 -- Jhansi News: झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। डोंगरी बांध में पिकनिक मनाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए। दो किसी तरह सुरक्षित निकल आए। जबकि एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कड़े रेस्क्यू के बाद मंगलवार को उसका शव बरामद कर लिया है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महावीरन निवासी अशोक वर्मा बीती देर शाम अपने दो दोस्त रामकुमार और सुनील के साथ कार से पिकनिक मनाने डोंगरी बांध गए थे। इन लोगों ने कार किनारे खड़ी की और किनारे पर पानी में नहाने लगे। इसी बीच अशोक वर्मा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख दोनों दोस्त घबराकर किसी बाहर निकल आए और चीखने लगे। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने छलांग लगाकर किसी तरह पानी में उसकी तलाश की।...