Jhansi News: बहू-बेटे के झगड़े से तंग किसान ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, सितम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर), संवाददाता। बहू-बेटे के झगड़े से तंग आकर 61 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को मकान के तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के पांच महीने बाद ही बहू सभी को तंग कर रही थी। वहीं बरुआसागर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नईबस्ती निवासी 61 वर्षीय प्रमोद यादव माते बड़े किसान थे। उन्होंने करीब पांच महीने पहले अपने बेटे निशांत यादव की शादी शिवानी से की थी। रविवार की देर रात निशांत और शिवानी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे नाराज होकर निशांत घर से वला गया। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे तलाश किया गया। थाने भी सूचना दी गई। इसके बाद प्रमोद यादव तैश में घर आए और ऊपरी मंजिल पर चले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.