Jhansi News: बरुआसागर में गणेश विसर्जन की तैयारी तेज
झांसी, सितम्बर 21 -- Jhansi News: झांसी। बरुआसागर में गणेश विसर्जन स्थल का सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह, थाना प्रभारी प्रकाश के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न गणेश पंडालों में भी सुरक्षा का इंतजामों को देखा। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गणेश विसर्जन के मुख्य रूट का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए उन्होंने रूट में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और मुख्य चौराहों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने किले के पास स्थित तालाब बांध पर पहुँचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। वहाँ उन्होंने तालाब में पानी की स्थिति, घाट की मजबूती, आने-जाने के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति आदि तमाम व्यवस्थाओं को परखा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: होम-हवन, पूजन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.