Jhansi News: बबीना में जोरदार बारिश, घर-दुकानों में घुसा पानी
झांसी, जुलाई 6 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। झांसी से करीब 20 किलोमीटर दूर बबीना में सोमवार को मेघों ने खजाना खोल दिया। तेज बारिश हुई। जोरदार बारिश ने इंतजामों की भी पोल खोल दीं। सड़कें जलथल हो गई। घर-दुकान, मकानों में पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। यही नहीं सड़कों पर जलजमाव से यातायात बाधित हुआ। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत मिली। सोमवार को बबीना में तेज बारिश हुई। जिससे मुख्य सड़क, कबाड़ी बाजार और स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी कई दुकानों में घुस जाने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। मुख्य सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जबकि पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आजाद नगर में जलजमाव से आक्रोशित लोग कबाड़ी बाजार और स्टेशन रोड पर नालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.