Jhansi News: बबीना में जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप
झांसी, जुलाई 26 -- Jhansi News: बबीना। थाना बबीना में समाधान दिवस में सुनरयाना मोहल्ला निवासी संजीव सोनी ने अपने प्लॉट पर कब्जे के प्रयास की शिकायत की। जिसमें बताया कि साल 2013 में गोचीखेड़ा स्थित शंकर जी मंदिर के पास स्थित प्लॉट कला कुशवाहा से खरीदा था। भूमि का दाखिल-खारिज हो चुका है और खतौनी में उनका नाम दर्ज है। प्लॉट पर बाउंड्रीवाल और गेट भी बना हुआ है। आरोप लगाया गया है कि पिछले दिनों सुखबती कुशवाहा पत्नी बृजलाल, कमल कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, ऊदल सिंह लोधी, संतराम तथा राजपूत पत्नी आनंद जबरन प्लॉट में घुस आए। विरोध करने पर इन लागों ने मारपीट की। प्लाट खाली करा लिया। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.