झांसी, अगस्त 18 -- Jhansi News: झांसी। महिलाएं आत्म निर्भर बनने के लिए कदम बढ़ा चुकी है। इसी क्रम में बबीना की ग्रामीण महिलाएं एलईडी बल्व बनाकर बेच रही है। वह थोक के साथ ही फुटकर बिक्री भी करती है। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

महिलाओं का प्रयास झांसी जिले के बबीना विकास खंड के ग्राम सिमरावारी के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आजीविका मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एलईडी बनाने और बेचने के काम में जुटी हैं। जय बागेश्वर बाबा महिला स्वयं सहायता समूह से वर्तमान समय में 13 महिलाएं जुड़ी हैं। इस समूह ने लगभग 8 महीने पहले एलईडी बल्ब बनाने का काम शुरू किया है।

बिक्री...