Jhansi News: बदमाशों की गोली से घायल गल्ला व्यापारी की मौत
झांसी, अगस्त 20 -- Jhansi News: झांसी। बदमाशों की गोली से घायल हुए गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता ने आखिरकार आठ दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। बता दें कि 12 अगस्त की रात लूट के इरादे से बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय प्रशांत गुप्ता 12 अगस्त की रात दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। राधिका ऑर्चिड से आगे रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान प्रशांत गुप्ता ने दम तोड़ दिया। प्रशांत गुप्ता उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.