Jhansi News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, स्कूली वैन में 17 बच्चे
झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। गुरसरांय में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि महावीर बाल शिक्षा जैन मंदिर विद्यालय की मारुति वैन में क्षमता से अधिक 17 बच्चों को बैठाकर स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग के साथ-साथ एलपीजी से चलने वाले वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की कमी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.