Jhansi News: बंगरा में 46.37 प्रतिशत मतदान
झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी (बंगरा), संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को बंगरा विकास खंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर 46.37 प्रतिशत मतदान हुआ। केंद्र पर पंजीकृत कुल 1335 मतदाताओं में से 619 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। वहीं, मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ी के चलते कई मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, क्षेत्रीय विधायक डॉ. रश्मि आर्या, एमएलसी रमा निरंजन, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र नायक, बंगरा ब्लॉक प्रमुख एजी भारती आर्या, मंडल अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी एवं रंजीत भोजवाल, पुष्पेंद्र कुशवाहा, शिवदयाल कुशवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.