झांसी, अगस्त 24 -- Jhansi News: झांसी। किसान यदि फलदार पौधे का बाग लगाएं तो उन्हें खासा मुनाफा हो सकता है7 इसके लिए उन्हें वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करना होगा। किसान इसके लिए यदि पौधरोपण करना चाहें तो अगस्त से सितम्बर तक के प्रथम सप्ताह में इसे लगा सकते है। किसानों को इससे अच्छा खासा फायदा हो सकता है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयके निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को अगस्त अंतिम माह से सितंबर के प्रथम पक्ष तक फलदार पौधों का रोपण करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम धीरे-धीरे समाप्त होने की स्थिति में है और इस समय भूमि में पर्याप्त नमी बनी रहती है तथा जलभराव की संभावना भी कम हो जाती है। ऐसे में फलदार पौधों की स्थापना के लिए यह समय अत्यंत उपयुक्त है।डॉ. सिंह ने बताया कि किसान आम, आंवला एवं बेर...