Jhansi News: फर्जी इंस्पेक्टर बनकर साइबर ठगी करने वाला धरा
झांसी, जुलाई 21 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर)। झांसी पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर बनकर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को धर-दबोचा। वह भोले-भालों को रौब में लेकर फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर आजीवन कारावास का डर बैठाकर रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। बरुआसागर थाना पुलिस ने उसे धर-दबोचा। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया है। उसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। बरुआसागर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा साइबर ठगी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक शातिर को धर-दबोचा। उसने अपना नाम दीपक खंगार निवासी ग्राम नौरा, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) बताया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी तरीके से खुद को इंस्पेक्टर राहुल पाण्डेय बताकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.