झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। बरुआसागर थाना क्षेत्र के फुटेरा गांव में सोमवार को मां के रुपये देने से मना करने पर कर्ज से परेशान 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुटेरा का रहने वाला 26 वर्षीय युवक मुकेश सोमवार को घर पर था। परिजनों के अनुसार वह अपनी मां मां से रुपए मांग रहा था। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। तभी वह अंदर के कमरे में गया। वहां उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूलने लगा। इससे पहले दरवाजा न खुलने से परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उन्होंने डायल 112 व थाने में सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने लोगों की मदद से सीमेंट की...