झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी (गुरसरांय), संवाददाता। थाना गुरसराय क्षेत्र के गांव भस्नेह में रविवार को प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हर घर नल जल योजना के तहत एक निजी कंपनी में प्राइवेट काम करता था। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भस्नेह के रहने वाले शंकर का बेटा भरत शरण हर घर नल जल योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों में एक कंपनी से प्राइवेट तौर पर प्लंबर का काम करता था। रविवार दोपहर वह घर पर था। उसने खाना खाया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिससे परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि भाई ने खाना खाया था। इसके बाद तबियत ...