Jhansi News: प्रेमनगर थाना प्रभारी बनकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
झांसी, नवम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। पंद्रह लाख रुपये के लेनदेन के मामले को लेकर दो व्यक्तियों ने फोन कर खुद को प्रेमनगर थाना प्रभारी बताकर पीड़ित को धमकाया और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। इस घटना का ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसी किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सुदामा पुरी कॉलोनी निवासी अंशु बुधौलिया ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुलिया नंबर नौ निवासी नरेंद्र शाक्य और उसके साथी फिरोज ने खुद को प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह बताकर उसे फोन करते हुए पंद्रह लाख रुपए के मामले में वार्ता की। जब अंशु ने किसी पंद्रह लाख रुपए लेनदेन की बात अस्वीकार की तो दोनों युवकों ने उसे फोन पर गाली गलौज कर धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.