Jhansi News: प्रदेश प्रभारी को मशविरा,बूथ पर संघर्ष करेगा यूथ
झांसी, जुलाई 13 -- Jhansi News: झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम से खास मुलाकात में वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र शर्मा ने सुझाव साझा किए। कहा कि बूथ पर संघर्ष यूथ ही करता है इसलिए यूथ पर ध्यान देना होगा। उनसे कहा कि राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवक कांग्रेस ही कांग्रेस की रीढ़ है। पूर्व झांसी मण्डल प्रवक्ता कांग्रेस पाटी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवक कांग्रेस दोनौ कांग्रेस पार्टी की रीढ की हड्डी है। इन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्र और युवा दोनौ मिलकर कांग्रेस पार्टी को बहुमूल्य योगदान दे सकते। वरिष्ठ कांग्रेसी बोले चित्रकूट तक के सफर में कई चर्चाएं हुई। जिसमें गहन रणनीति की तैयारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.