झांसी, सितम्बर 14 -- Jhansi News: पोखर में डूबने से किसान की मौत दलदल में फंसा मिला शव, परिवार में कोहराम झांसी, संवाददाता सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिटौरा में खेत की रखवाली कर घर लौट रहे 28 वर्षीय किसान की पोखर में डूबने से मौत हो गई। उसका शव दलदल में फंसा मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है。

परिवार की स्थिति भिटौरा निवासी धनीराम का 28 वर्षीय बेटा प्रदीप उर्फ प्रीतम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते रोज रात में वह खेत की रखवाली करने गया था। इसके बाद घर नहीं आया। तभी रास्ते में उसका पैर फिसला और वह पोखर में गिर गया। फिर बाहर नहीं निकल सका। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। साथ ही सकरार पुलिस को घटना की सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान प्रदीप का शव ...