झांसी, जुलाई 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नवाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पॉश सनफ्रान अशोक सिटी कॉलोनी में कच्छा-बनियान पहने नकाबपोश बदमाशों की दस्तक से दहशत फैल गई। किसी वारदात को अंजाम देने पहले कॉलोनी में बजे हूटर से बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानपुर बाईपास से लगी पॉश क्षेत्र में शुमार सनफ्रान अशोक सिटी कॉलोनी का है। आधी रात के बाद ब्लॉक के सभी फ्लैट्स में लोग सोए हुए थे। तभी आधी रात करीब आधा पांच-छह कच्छा-बनियान पहने नकाबपोश बदमाश कॉलोनी के पीछे के रास्ते से अंदर घुस आए। बदमाशों की चहलकदमी पर कुत्ते भौंकने लगे। उन्होंने पत्थर और गुलेल से हमला कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद बदमाश किसी न किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मौके की तलाश मे...