झांसी, अगस्त 21 -- Jhansi News: झांसी। मऊरानीपुर में सूखे पेड़ की डाली टूटकर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोग आ गए और घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मऊरानीपुर में शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास लगे एक पेड़ की बाहर निकली बड़ी डाल अचानक टूटकर नीचे जा गिरी। डाल की चपेट में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आ गए। हादसे में शेर सिंह भी घायल हुए, जो पीडब्ल्यूडी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। शेर सिंह का आरोप है कि पेड़ की खतरनाक और बाहर निकली डाल को कटवाने के लिए वन विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया। उनका कहना है कि अगर समय रहते डाल कटवा...