झांसी, अक्टूबर 21 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए बुनिमो ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। गांधी उद्यान कचहरी के पास अनशन सत्याग्रह में बाबूसिंह यादव मोर्चा अध्यक्ष के साथ बैठे। अध्यक्ष ने कहा कि 12 साल पहले 3 साल के भीतर पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा मिला था जो अब तक पूरा नहीं किया है। जिसके लिए यह अनशन हो रहा है। ओरछा से रामराजा सरकार के चरणों से पुजवा कर जगदीश तिवारी तिलक सामग्री लेकर आये जिससे तिलक लगवा कर बाबू सिंह यादव, भानू सहाय, अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए। अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार ने बंुदेलों से 3 साल में पृथक राज्य निर्माण का वादा किया था पर अब अब तो 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। अभी तक कार्यवाही नहीं होते देख बुन्देलियो में खासा रोष व्याप्त है इस लिए अनशन पर बैठना पड़...