झांसी, अगस्त 17 -- Jhansi News: झांसी। शहर में नागपंचमी श्रद्धाभाव से मनाई गई। सोमवार सुबह से मंदिरों में आस्था की पांत लगी रही। कहीं अखण्ड ओम नम: शिवाय का जाप हुआ तो कहीं शिवजी की भक्ति। सुबह से गली-मोहल्लों में सपेरे भी पहुंचे। लोगों ने पूजा-अर्चना सर्पदोष से मुक्ति की कामना की। सोमवार को नागपंचमी पर शिव मंदिरों में आस्था की पांत लगी रही। इसके अलावा श्री खातीबाबा, चीरवाले बाबा, रेलवे वर्कशॉप स्थित खातीबाबा सहित अन्य देव स्थानों पर बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। खास तौर से घरों में सर्पदोष के लिए पूजन कराया गया। छोटे बच्चों के गले में सांप डाला गया। बताया गया कि इससे कभी डर नहीं लगता है। सुबह से ही सपेरों की बीन गली-गली, सड़क-सड़क सुनाई दी। सपेरों ने लोगों को साँप दिखाए। पूजा कराई। वहीं नागपंचमी पर लोग सांप को देखने के लिए उतावले रहे। लोगों ने ...