Jhansi News: पुलिस लाइन में दरोगा की तबियत बिगड़ने से मौत
झांसी, जुलाई 15 -- Jhansi News: झांसी। झांसी पुलिस विभाग से गमगीन मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा की बुधवार सुबह तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इटावा के थाना लवेरी के गांव लखनपुरा निवासी कमलेश कुमार (58) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में दरोगा थे। उनकी भर्ती बतौर सिपाही हुई थी। कुछ समय पहले ही वह दरोगा बने थे। महीने भर पहले फतेहगढ़ से स्थानान्तरण होकर झांसी आए थे। बुधवार सुबह वह घर पर थे। पत्नी मंजू दोहरे अपने कामों में व्यस्त थी। तभी आठ बजे करीब उठकर उन्होंने मुंह धोया। इसके बाद वॉशरूम चले गए। वहां से लौटकर आए तो अचानक सिर चकराने लगा। इसके बाद उन्हें बेचैनी बढ़ गई। यह देख पत्नी मंजू घबरा गई। आनन-फानन में वह मदद को दौड़ी। पत्नी मंजू ने बताया कि उनकी बेचैनी लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.