झांसी, अगस्त 17 -- Jhansi News: झांसी। गुजरे दिनों पानी के तेज बहाव से टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के छिरौरा बुजुर्ग और गड़ा गांव को जोड़ने वाली पुलिया टूट गई। जिससे दो गांवों का अवागमन ठप हो गया। यही नहीं करीब सात-आठ हजार की आबादी एक महीने से आने-जाने को तरस गई। लोगों को करीब 3 से 4 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर गांवों तक पहुंचना पड़ रहा है। पुलिया का निर्माण न होने से लोगों में विभाग के विरुद्ध गुस्सा बढ़ रहा है। टोडीफतेहपुर क्षेत्र के तहसील टहरौली में स्थित छिरौरा बुजुर्ग और गड़ा गांवों को जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण कुछ साल पहले गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख निधि से कराया गया था। कुछ समय पहले इसके दोनों पानी के तेज बहाव से पुलिया बह गई। जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। लोक निर्माण विभाग को भेजे शिकायती पत्र में हिमांशु आजाद, मयंक मिश्रा, ललित तिवा...