झांसी, जुलाई 8 -- Jhansi News: झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र के बंगरा-बंगरी गांव में पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की और लाइसेंसी दोनाली बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक दीवार के पीछे छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल हुई हैं। बंगरा-बंगरी गांव के पीड़ित जीतू पटेल ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले कमल सिंह ठाकुर अपने बेटे और पत्नी के साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी घर में घुस आए, उसे बाहर खींचकर फिर मारपीट की। इसी दौरान राजनाथ ने अपन...