झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी (समथर), संवाददाता। कस्बा समथर के पीपरी बस स्टैंड पर जाम आम होता जा रहा है। रविवार को फिर दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसमें एक एंबुलेंस फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वहीं राहगीरों का निकलना मुहाल हो गया। कुछ देर बाद खुला जाम फिर लग गया। नगर का पीपरी बस स्टैंड काफी व्यस्त रहता है। यहां हर रोज जाम लगता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पीपरी बस स्टैंड पर वाहनों के अव्यवस्थित खड़े रहते हैं। इसके अलावा हाथ ठेला, खोखा-खामचे वाले भी लगे रहते हैं। रविवार को अचानक बड़ा वाहन आ गया। एक ट्रक निकलने लगा। इसके बाद वहां से एंबुलेंस निकल रही थी। इसी बीच तगड़ा जाम लग गया। फिर दूर-दूर तक ट्रक, कार, टेंपो, टैक्सी, दो-तीन पहिया वाहनों की कतारें लग गईं। देखते ही देखते वाहन रेंगने लगे। करीब पौन घं...