Jhansi News: पहूज नदी का जलस्तर घटा, दौड़े वाहन
झांसी, अगस्त 29 -- Jhansi News: झांसी। लगातार बारिश के बाद बढ़े पहूज नदी के जलस्तर में शनिवार को कमी आई। वहीं समथर-दबोह मार्ग पर एक बार फिर यातायात सुचारू हो गया। बीती शाम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पानी पुल तक पहुंच गया था। सुरक्षा को देखते हुए समथर पुलिस ने एहतियातन मार्ग पर आवागमन रोक दिया था। शनिवार को पानी का बहाव और जलस्तर कम होने के बाद पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। हालात सामान्य मिलने पर मार्ग से वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू करा दी गई। मार्ग खुलने से यूपी-एमपी के बीच आवागमन करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- पारीछा, सुकुवां-ढुकुवां, बड़वार, लहचूरा बांध लबाबल पुलिस ने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन व पुलिस के निर्देशों का पालन करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.