Jhansi News: पशु को बचाने में टमाटर से भरी पिकअप पलटी
झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी/मऊरानीपुर। मऊरानीपुर में सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने में टमाटर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और क्लीनर वाहन में फंस गए, जिन्हें राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर टमाटर बिखर गए। करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार मऊरानीपुर के छतरपुर बाईपास के पास टीकमगढ़ से मऊरानीपुर की ओर टमाटर से भरी पिकअप आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने पिकअप को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार चालक और क्लीनर वाहन के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.