झांसी, अगस्त 4 -- Jhansi News: झांसी। एरच थाना क्षेत्र में छत पर रखी भोजन की पत्तल पड़ोसी के यहां उड़ जाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक, उसकी पत्नी और बहन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया है। जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एरच के गांव रोतनपुरा निवासी मुकेश राजपूत की बेटी का निधन हो गया था। उसकी त्रयोदशी संस्कार बीती 2 अगस्त को था। भोजन से पहले एक पत्तल कौए के लिए छत पर रखी गई थी। मुकेश ने बताया कि वह पत्तल उठकर पड़ोसी के यहां चली गई। मंगलवार को वह घर पर था। तभी पडोसी युवक गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तभी बलवंत, अंकित, भावना, कैलाश नारायण, रामानंद सहितअन्य लाठी-डंडे लेकर आए और मुकेश पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे बचाने बहन सो...